{"_id":"57cc5f5c4f1c1ba930317551","slug":"old-women-death-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर जली मिली महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के अंदर जली मिली महिला
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
जुगवा पंसौर में अकेले रह रही कोटेदार की वृद्ध मां ननकी देवी की रविवार दोपहर घर के भीतर जली हुई लाश मिली। दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची चरवा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को पुलिस हादसा बता रही है।
पंसौर निवासी भगौती प्रसाद कोटेदार हैं। भगौती की मां ननकी देवी गांव से दूर जुगवा पंसौर ऊसर में मिली सरकारी कालोनी में रहती थी। रविवार करीब 11 बजे तक जब ननकी देवी के घर का दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों ने कोटेदार को सूचना दी।
कोटेदार भागकर आया। इसके बाद ग्रामीणों ने अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ दिया। लोग भीतर घुसे तो चारपाई पर वृद्धा की जली हुई लाश मिली। घटना की सूचना चरवा थाने की पुलिस पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि घर में घुसने का मुख्य दरवाजा के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। दारोगा का कहना है कि अंदर लालटेन गिरी मिली है। इससे साफ है कि लालटेन के गिरने से ही आग लगी, जिसकी चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई। कोटेदार का भी यही मानना है कि उसकी मां हादसे का शिकार हुई है।