{"_id":"581a2e184f1c1bc032436f2a","slug":"old-man-jump-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने कुएं में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ ने कुएं में लगाई छलांग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे का रहने वाले एक अधेड़ ने मंगलवार की रात कुएं में छलांग लगा दी। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे गांव के लोग जब तक उसे बाहर निकालते सांसें थम चुकी थी। चर्चा है कि बच्चों से झगड़ने के बाद अधेड़ ने आत्मघाती कदम उठाया है। परिजनों ने बिना पुलिस को बताए बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।
पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे का रहने वाला जवाहर लाल (50) पुत्र छेदीलाल किसान था। पत्नी की मौत के बाद वह बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार की रात वह शराब केे नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इस पर घर वालों ने एतराज किया। बच्चों से झगड़ने के बाद अधेड़ घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में छलांग लगा दिया। अधेड़ की चीख सुन घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। गांव के लोग जब तक अधेड़ के शव को कुएं से बाहर निकालते उसकी सांसे थम चुकी थी। बुधवार को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।