{"_id":"5888fbc74f1c1bde3bcf5377","slug":"myohar-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव के मजदूर कंधई लाल की मंगलवार की रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बुधवार की सुबह युवक की लाश म्योहरा गांव के समीप आम के बाग में पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी कंधई लाल (42) पुत्र पेरई टेढ़ीमोड़ स्थित एक आरा मशीन में मजदूरी करता था। कंधई ने शादी नहीं की थी। वह कई साल से आरा मशीन में ही ठिकाना बना रखा था। शाम वह आरा मशीन से बाजार के लिए निकला था। बुधवार की सुबह युवक की लाश म्योहरा बाद के समीप आम की बाग में पड़ी मिली।
खेत की ओर गए गांव के लोग शव देख सन्न रह गए। शव मिलने की खबर इलाके में जंगल की आग के तरह फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि युवक की मौत अधिक शराब पीने से हुई है। बताया जा रहा है कि काम समाप्त होने के बाद शराब पीना उसकी रोज की आदत थी।