फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder to child

बालक की आंखफोड़कर हत्या,हंगामा

Thu, 14 Jun 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 14 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
murder to child
news
सैनी कोतवाली के परास गांव में बुधवार को एक बालक की आंख फोड़कर हत्या कर दी गई। रात को तालाब में उतराता हुआ उसका शव बरामद किया गया। घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीण हत्यारोपियों की गिरफ्तारी से पहले लाश नहीं उठने दे रहे थे। इसे लेकर देर रात तक गांव में हंगामा मचा रहा। संभावित बवाल के मद्देनजर एसपी प्रदीप गुप्ता कई थानों की पुलिस-पीएसी के साथ मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन


परास गांव निवासी मो. असरन कुरैसी रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब रहता है। घर पर उसकी पत्नी अपने चार बेटों मो. औज, मो. औफ, मो माद (12) एवं मो. मुनीर के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि तीसरे नंबर का बेटा माद बुधवार की दोपहर चार पांच दोस्तों संग गांव के बाहर खेलने गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। साथ रहे दोस्तों से जानकारी करने पर कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे रहा था। खोजबीन के दौरान रात तकरीबन 9.30 बजे गांव से बाहर स्थित शिकंजा तालाब में उसका उतराता हुआ शव दिखा।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश बाहर निकाली। मृतक की दोनों आंख फूटी थी। परिजनों का आरोप है कि माद की आंख फोड़कर बेरहमी से हत्या करने के बाद लाश को कीचड़ में गाड़ दिया गया था। हालांकि परिजनों ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। घटना से गुस्साए ग्रामीण किसी भी सूरत में आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले लाश उठने नहीं दे रहे थे। बवाल की संभावना को देखते हुए एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता, सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र, सैनी, कोखराज, पइंसा समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर डटे रहे। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि घटना की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed