{"_id":"56eee8e14f1c1ba334f15180","slug":"murder-sadhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोखराज में साधु की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोखराज में साधु की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खेत किनारे मिली रक्तरंजित लाश, शिनाख्त नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज के परसखी गांव के समीप गंगा कछार में शनिवार की रात वृद्ध साधु की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने गले और सिर में चाकूओं से वारकर उसे मौत के घाट उतारा है। तराई में स्थित खेत में सुबह रक्तरंजित लाश देख सनसनी फैल गई। पुलिस और गांववाले घंटों शव की शिनाख्त में लगे रहे, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीण 15 साल पहले जायदाद बेचकर घर छोड़ने वाले पल्टीपुर गांव के व्यक्ति का शव होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस शिनाख्त कराने और वृद्ध के हत्यारों की तलाश में जुटी है।
कोखराज थाना का परसखी गांव गंगा की तराई में बसा है। रविवार की सुबह गांव के लोग कछार की ओर गए थे। वहीं खेतों के समीप वृद्ध साधु की रक्तरंजित लाश मिली। शव देख गांववालों के होश उड़ गए। गर्दन और सिर में गहरे घाव थे। देखने वालों के मुताबिक जैसे किसी ने धारदार हथियार से वार करके मौत के घाट उतारा है। वहीं शव के समीप स्टील का ढक्कनदार डिब्बा, डंडा भी पड़ा हुआ था। मृतक ने गेरूए रंग का कुर्ता, धोती पहन रखी थी। कछार में वृद्ध साधु की हत्या होने की सूचना लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ ही एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्कवायड टीम भी पहुंची। घंटों पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में लगी रही, लेकिन मौजूद लोग पहचान नहीं कर सके। हालांकि स्थानीय लोग शव को पल्टीपुर गांव के उस व्यक्ति का होने की आशंका जाहिर कर रहे थे। जो करीब 15 साल पहले अपनी सारी जायदाद बेचकर घर-गांव छोड़कर साधु बन गया था। एएसपी ने बताया कि अभी सही तरीके से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दिक्कत यह है कि पल्टीपुर के जिस व्यक्ति का शव होने की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं। उसके परिवार में कोई आदमी है नहीं। ऐसे में शिनाख्त में समस्या आ रही है। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर हत्या की वजह और कातिलों का पता लगाने में जुटी है। शव की शिनाख्त होते ही घटना का खुलासा हो जाएगा। पुलिस ने पूछताछ के लिए कछार में फसल की रखवाली करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में भी ले रखा है।