{"_id":"5a186fe94f1c1b4c528b575e","slug":"murder-of-an-old-man-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर वृद्ध की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला रेतकर वृद्ध की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध की हत्या के बाद घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल के सुरसेना गांव में बृहस्पतिवार रात वृद्ध की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात अंजाम देने के बाद कातिल भाग निकले। शुक्रवार सुबह वृद्ध की लाश बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी मिली। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ चायल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के सुरसेना (सुरसेनी) गांव निवासी बुधई लाल (75) गांव के बाहर बने मकान में रहता था। परिवार के बहू-बेटे पुराने मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात कातिलों ने बुधई को सोते समय धारदार हथियार से गला रेत मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद भी शरीर में कई प्रहार किए गए। वारदात अंजाम देकर कातिल भाग निकले। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। जब वह घर पहुंचे तो देखा वृद्ध की लाश खून से लथपथ पड़ी थी।
वृद्ध की हत्या किए जाने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर मजमा लग गया। सूचना मिलते ही सीओ चायल पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अफसरों ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के बेटे रामलाल की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी रामलखन समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।