{"_id":"590f78214f1c1bdc55851314","slug":"mobile-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शॉप खंगाल ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 08 May 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
सरायअकिल के पुरखास बाजार में शनिवार रात बेखौफ चोर मोबाइल शॉप खंगाल ले गए। शटर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नगदी के साथ दर्जन भर कीमती मोबाइल और रिचार्ज कूपन पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुरखास गांव निवासी सुलेमान पुत्र मोहम्मद हबीब ने स्थानीय बाजार में मोबाइल शॉप खोल रखा है। शनिवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया। आधी रात दुकान के शटर का ताला तोड़कर घर के भीतर घुसे चोर पांच हजार नगदी के साथ 12 मोबाइल की-पेड और 6 एनड्राइड मोबाइल पार कर दिया।
सुबह अगल-बगल के दुकानदारों ने सुलेमान की दुकान का शटर टूटा हुआ देखा तो मोबाइल से सूचना दी। जानकारी होते ही सुलेमान भागकर दुकान आया। दुकान की हालत देखते ही उसके होश उड़ गए। चोरी की खबर लगते ही लोगों का खासा मजमा लग गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। मामला दर्ज कर करने के बाद पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने का शुरू कर दिया है।