{"_id":"5a6a2ea94f1c1b7f268b668d","slug":"misbehaved-by-the-farmed-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गई किशोरी से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत गई किशोरी से दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के एक गांव में खेत गई किशोरी के साथ दरिंदे ने दुराचार किया। दरिंदगी के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 16 जनवरी की दोपहर खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे युवक ने किशोरी को दबोच लिया। इसके बाद मुंह दबाकर अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। उधर, घर लौट रही पीड़ित किशोरी को आरोपी युवक के मददगार ने भी शिकायत करने पर परिवार समेत जिंदा फूंकने की धमकी दी।
बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो सभी सन्न रह गए। आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस 10 दिन तक आनाकानी करती रही। बृहस्पतिवार को एसपी के निर्देश पर कौशाम्बी थाने की पुलिस ने दुराचारी और उसके मददगार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।