{"_id":"5abd330d4f1c1bbc618b463e","slug":"misbehave-with-lady-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कार्यकर्ता से अभद्रता पर भड़का भाकियू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कार्यकर्ता से अभद्रता पर भड़का भाकियू
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (ब्यूरो)। दहेज उत्नीड़न के एक मामले की शिकायत लेकर सल्लाहपुर पुलिस चौकी गई भाकियू की महिला कार्यकर्ता से बुधवार को सिपाही ने अभद्रता की। इससे गुस्साए संगठन कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूरामुफ्ती थाने का घेराव किया। चेताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर धरना दिया जाएगा।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव की सुनीता देवी भाकियू महिला विंग की चायल ब्लॉक अध्यक्ष है। सुनीता की मानें तो संगठन कार्यकर्ता छेदीलाल की बेटी को ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। इसी मामले में कार्रवाई के लिए बुधवार को वह सल्लाहपुर पुलिस चौकी गई थी। चौकी में तैनात एक सिपाही ने महिला नेत्री के साथ अभद्रता की। उसे धक्का देकर चौकी से भगा दिया। इसकी जानकारी होते ही संगठन पदाधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
गुरुवार को तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूरामुफ्ती कोतवाली का घेराव किया। तहरीर देकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहसील अध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार से पूरामुफ्ती कोतवाली में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर बाबूलाल, अंसार अहमद, मोहनलाल, लवकुश, जगन्नाथ आदि मौजूद रहे।