{"_id":"5a4687474f1c1bee6a8b6949","slug":"milk-dies-due-to-train-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से दूधिया की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से दूधिया की मौत
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा के सैयदसरावां रेलवे क्रासिंग के समीप बृहस्पतिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से दूधिया की मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। शव की पहचान करते हुए लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनोें में कोहराम मचा है।
चरवा थाना क्षेत्र के पिपरी पहाड़पुर गांव निवासी प्रेमचंद्र (42) पुत्र राम दुलारे दूधिया का काम करता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। बृहस्पतिवार रात वह घर से दूध लेने के लिए निकला था। सैयदसरावां गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चीथडे़ उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगाें से शव की पहचान कराते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर लगते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।