{"_id":"0d06d1474c2fc66d6041160345298405","slug":"married-young-men-beaten-failed-gangrep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप में नाकाम युवकों ने विवाहिता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप में नाकाम युवकों ने विवाहिता को पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Mon, 15 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ शनिवार की शाम पड़ोस के ही तीन युवकों ने दुराचार की कोशिश की। दरिंदगी ने नाकाम रहे युवकों ने विवाहिता को पीटकर लहूलुहान कर दिया। साथ ही जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि मारपीट के दौरान महिला के साथ छेड़खानी की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि शनिवार की शाम वह घर में अकेली थी। परिजन खेत में काम करने गए थे। युवती की मानें तो उसे घर में अकेली देख पड़ोस में ही रहने वाले तीन युवक बहाने से आ गए। इन युवकों ने दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
चीखने-चिल्लाने पर युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। उधर, युवती की चीख-पुकार पर आसपास के ग्रामीण दौड़े। गांववालों को आता देख तीनों युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। रविवार की सुबह घरवालों के साथ मंझनपुर कोतवाली आकर विवाहिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गांव के ही रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। फौरी तौर पर पुलिस मारपीट की घटना होना मान रही है। एसओ का कहना है कि मारपीट के दौरान संभव है कि विवाहिता के साथ छेड़खानी की गई हो।