फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   marksheet

मास्टर बनने के लिए लगाई फर्जी मार्कशीट

Wed, 08 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 08 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
marksheet
crime
प्राइमरी स्कूल में मास्टर बनने के लिए 11 अभ्यर्थियों ने फर्जी मार्कशीट लगा दिया। मामला काउंसिलिंग के दौरान पकड़ में आया तो हड़कंप मच गया। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है। डायट प्राचार्य का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


15 हजार शिक्षकों की भर्ती के मामले में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग नवंबर माह में हुई थी। काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों ने अपने प्रपत्र बीएसए कार्यालय में जमा किए। इस दौरान शिकायत होने पर 11 अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच शुरू हुई तो अफसरों के होश उड़ गए। पता चला कि यहां से 2010-2011 में बीटीसी का प्रशिक्षण लेने वाले 11 अभ्यर्थियों ने नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय फर्जी मार्कशीट लगा दी है।
विज्ञापन


ऐसे में मामला जांच के दायरे आ गया। बीएसए ने मामले की जानकारी डायट प्राचार्य को दी। डायट प्राचार्य ने जांच कराई तो फर्जी मार्कशीट लगाए जाने की पुष्टि हुई। मामले में डायट प्राचार्य नरेंद्र शर्मा का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई कर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बीएसए का कहना है कि मामले की जानकारी होने के बाद डायट प्राचार्य को जांच के लिए पत्र भेजा गया था। कार्रवाई की जिम्मेदारी डायट प्राचार्य की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed