{"_id":"5849aca24f1c1b104f44a29f","slug":"market-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान खंगाल गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराने की दुकान खंगाल गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के किंग नगर मोहल्ले में बुधवार की रात बेखौफ चोर किराने की दुकान खंगाल ले गए। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। बिखरा सामान देख भुक्तभोगी के होश उड़ गए। किराने की दुकान में चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
करारी कस्बे के किंगनगर मोहल्ला निवासी अकिल अहमद ने मोहल्ले में ही किराने की दुकान खोल रखी है। बुधवार की रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात शटर का ताला तोड़ चोरों ने दुकान में रखी पांच हजार की नगदी के साथ घी, सरसों का तेल, चीनी, बेसन, मैदा आदि करीब 70 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी दुकानदार को सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। किराने की दुकान में चोरी की भनक लगते ही आस-पास के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद दुकानदार से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कस्बे के व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की प्रभावी गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद है।