फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   lover death kaushambi

प्रेमिका के साथ प्रेमी का भी हुआ था कत्ल

Sat, 15 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 15 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
lover death kaushambi
crime
पुरामुफ्ती के मनौरी में प्रेमिका के साथ उसके प्रेमी की भी हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने प्रेमी की हत्या कर उसकी लाश मनौरी रेलवे फाटक के समीप रख दी थी। शुक्रवार को परिजनों ने शव की शिनाख्त की तो इस रहस्य से पर्दा उठा। इस रहस्यमयी घटना ने पूरामुफ्ती थाने की पुलिस को उलझन में डाल दिया है। शव की शिनाख्त होने पर महिला के परिजनों ने हाईवे जाम कर अधिकारियों से मुआवजे की मांग की। फिलहाल पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया है।
विज्ञापन


    पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी नई बस्ती में बुधवार की रात जिस महिला की हत्या की गई वह काजीपुर गांव की रहने वाली शांति देवी थी। छह साल पहले पति की मौत के बाद वह मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाती थी। इसी दौरान उसकी दीवर निवासी संतोष से नजदीकियां बढ़ गईं। वह आए दिन राजगीर संतोष के किराए के कमरे में आती थी। गुरुवार की सुबह शांती देवी का शव संतोष के कमरे में मिला तो पहले लोगों को लगा कि प्रेमिका का कत्ल कर संतोष फरार हो गया है, लेकिन शुक्रवार को मर्डर की इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया।
विज्ञापन


शांती देवी की शिनाख्त करने के बाद उसके परिजन पोस्टमार्टम हाउस चले गए। इसी दौरान संतोष के परिजन पूरामुफ्ती थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि मनौरी रेलवे फाटक के समीप जो शव मिला है, वह संतोष का है। संतोष की हत्या होने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस चौंक गई।  एसओ पूरामुफ्ती धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शवों की पहचान करा ली गई है। प्रेमी ने महिला को मारने के बाद आत्महत्या की या फिर किसी और ने इसकी जांच की जा रही है।  जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed