फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   linman strike

अराजकतत्वों ने लाइनमैन को पीटा, आपूर्ति ठप

Wed, 19 Apr 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 19 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
linman strike
कौशाम्बी
मनौरी उपकेन्द्र के एसएसओ को सोमवार की रात पीपल गांव के कुछ अराजकतत्वों ने पीट दिया। पिटाई करने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। हमलावरों के जाने के बाद एसएसओ ने घटना की जानकारी अफसरों को देते हुए पीपलगांव फीडर की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। रात भर बिजली की कटौती से परेशान दर्जनों गांव के लोग उपकेन्द्र पहुंचे। इस पर बिजली कर्मियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद आपूर्ति बहाल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


   मनौरी उपकेंद्र के लाइनमैन ननका लाला को सोमवार की रात अराजकतत्वों ने पीट दिया। रात हमलावर पीपल गांव फीडर में शटडाऊन लेने के लिए गए थे। इंकार करने पर हमलावरों ने तीखी झड़प के बाद बिजली कर्मियों को पीट कर भाग निकले। देर रात अफसरों के  साथ पूरामुफ्ती पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए एसएसओ ने पीपल गांव फीडर की आपूर्ति ठप कर दी। पीपल गांव फीडर की बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 35 गांव प्रभावित है। बिजली आपूर्ति बंद होने पर मंगलवार को दर्जनों गांव के लोग उपकेंद्र पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। बिजली विभाग के कर्मियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद आपूर्ति बहाल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed