फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lee innocent corpse from the grave digging

कब्र से खोदकर निकाल ली मासूम की लाश

Thu, 26 Feb 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 26 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lee innocent corpse from the grave digging
नेवादा। दो माह की मृत बेटी के जिंदा होने की आशंका पर नेवादा गांव की विवाहिता और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने कब्र खोदकर उसकी लाश निकाल ली। उधर, शव खोदकर घर लाने की भनक लगते ही गांववालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को डॉक्टर को दिखाकर घरवालों को मौत की पुष्टि कराई। इसके बाद घरवालों को समझा-बुझाकर पुलिस ने मासूम के शव को दुबारा दफन करा दिया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी दिनेश कुमार मोटर साइकिल की मरम्मत का काम करता है। दो महीने पहले उसकी पत्नी सुनीता देवी ने बेटी को जन्म दिया था। मंगलवार की रात उसकी दुधमुंही बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ी और देखते ही देखते उसकी सांसें थम गईं। बुधवार को मृत बेटी को घरवालों ने सईदपुर घाट के समीप ले जाकर दफन कर दिया था। बेटी की मौत पर सुनीता रातभर सिसकती रही।
विज्ञापन


सुबह उसने घरवालों को बताया कि उसकी बेटी जिंदा है। फिर क्या था जिद करके वह पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सईदपुर घाट पहुंची और कब्र खोदकर बेटी की लाश को घर उठा ले आई। इतना ही नहीं उसने बेटी को दूध भी पिलाने की कोशिश की। इधर, बेटी के कब्र में जिंदा होने की अफवाह फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर तिल्हापुर चौकी पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद शव को ले जाकर स्थानीय एक चिकित्सक को दिखाकर घरवालों को बालिका की मौत की पुष्टि कराई। इसके बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शव को दुबारा दफन करवा दिया है। सीओ चायल आलोक कुमार ने बताया कि यह बेटी की मौत से गमगीन युवती का वहम था। घरवालों को उसे समझाना चाहिए था। फिलहाल प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed