{"_id":"57e41e614f1c1bb770a83388","slug":"leader-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता का भांजा निकला चोरों के गिरोह का सरगना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेता का भांजा निकला चोरों के गिरोह का सरगना
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी में ताबड़तोड़ चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह एक नेता की सरपरस्ती पर पल रहा था। इस गिरोह का सरगना कस्बे के कद्दावर नेता का भांजा है। पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को जेल भेज दिया है। चार अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
करारी के नयागंज निवासी मासूम हैदर कौनेन के घर दो माह पहले चोरी हुई। चोर इनके यहां से 15 तोला सोने के जेवरात उठा ले गए थे। इनके पड़ोसी राजू कुरैशी के घर में भी चोरी हुई थी। राजू कुरैशी के घर से चार तोला सोना व एटीएम कार्ड चोरी हुआ था। करारी थाने की पुलिस जांच कर रही थी, लेकिन चोरी का खुलासा नहीं कर पा रही थी। इसी दौरान करारी निवासी सरताज उर्फ काली पुत्र मुख्तार अहमद ने राजू कुरैशी के चोरी हुए एटीएम से रुपया निकाला।
पुलिस को इसका पता चला तो उसने सीसीटीवी के फुटेज देखे। इसके बाद क्राइम ब्रांच निरीक्षक संगम मिश्र व करारी थाने के एसएसआई राकेश तिवारी ने सरताज अली को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान सरताज अली ने बताया कि उसने एक लूट की वारदात के साथ तीन चोरी कस्बे में अंजाम दी है। उसके साथ ही गुफरान कुरैशी पुत्र रईस कुरैशी, शोएब बाबा, इरफान उर्फ बड़का और आमिर घटनाओं को अंजाम देते थे। ये सभी चारों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों में एक आरोपी करारी इलाके के एक नेता का भांजा है। वह शातिर है। नेता के संरक्षण में यह गिरोह रहता था।