फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   lady hanged at home

घर के अंदर फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, हंगामा

Fri, 01 Mar 2019 12:27 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 01 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
कड़ा। सैनी कोतवाली के ईशी का पुरवा (दरियापुर जीता) गांव में रहने वाली विवाहिता का गुरुवार की सुबह घर के अंदर फांसी लटकता शव मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों से वर पक्ष के लोगों से हाथापाई हुई। वह लोग दहेज हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ईशी का पुरवा दरियापुर जीता गांव निवासी गोवर्धन साहू की चार साल पहले शादी फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली अंतर्गत टेकारी गांव की रहने वाली ममता देवी (28) के साथ हुई थी। शादी के ढाई साल बाद दंपति के एक बेटा हर्षित हुआ। ममता अपने पति के साथ अलग मकान में रहती थी। गुरुवार की सुबह गोवर्धन किसी काम से बाहर गया था। दस बजे के करीब लौटा तो घर का दरवाजा खुला पड़ा था। कमरे में ममता का शव फांसी पर लटक रहा था। इस पर गोर्वधन चीख पड़ा तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मायके वालों और पुलिस को दी गई। इस बीच मौके पर मायके पक्ष के लोग और ससुराल वालों के बीच मारपीट भी हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। मायके पक्ष के लोग दहेज के लिए ममता को मार डालने का आरोप लगा रहे थे, लेकिन घटना की तहरीर शाम तक पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर सैनी अनंत प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वाले तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed