फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   lady beated for dowry

दहेज काको लेकर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Tue, 18 Dec 2018 01:10 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 18 Dec 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के पांडेयमऊ गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पांडेयमऊ गांव की सुनीता देवी ने बताया कि उसका विवाह करीब चार साल पहले हुआ है। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया।
विज्ञापन


बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने पति जयकरन, सास फूल देवी, जेठ गब्बर, जेठानी सुमन व इनके परिवार के ही ऊदल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed