फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kunckr cousin murdered by brick

चचेरे भाई की ईंट से कूंचकर हत्या

Mon, 26 Jan 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 26 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kunckr cousin murdered by brick
चायल। विवादित जमीन पर रास्ता बनाने से मना करने पर छबीलेपुर (पुरामुफ्ती) गांव के एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई चंद्रपाल सिंह पटेल (70) की जान ले ली। रविवार की शाम कहासुनी के दौरान इस युवक ने ईंट से प्रहार कर वृद्ध को मार डाला। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चचेरे भाई, उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद हत्यारोपी और उसके परिवार के सभी सदस्य घर से फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के छबीलेपुर गांव निवासी चंद्रपाल सिंह पटेल का चचेरे भाई से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि रविवार की शाम करीब पांच बजे चचेरा भाई रामचंद्र उर्फ अंगद इसी विवादित जमीन से नलकूप पर जाने के लिए रास्ता बना रहा था। इसकी जानकारी होने पर चंद्रपाल वहां गया और उसने इस जमीन से रास्ता बनाने से मना किया। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान ही रामचंद्र उर्फ अंगद ने पास में पड़ा ईंट उठाया और चचेरे भाई चंद्रपाल पर प्रहार करने लगा।
विज्ञापन


उसने ईंट से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। इससे चंद्रपाल लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे जमीन पर खून से लथपथ अचेत पड़े देख हमलावर और वहां मौजूद उसके परिवार के अन्य सदस्य भाग निकले। चीख-पुकार पर परिजन और ग्रामीण दौड़े। जख्मी पड़े चंद्रपाल को लेकर घरवाले अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरेशाम हत्या की खबर से गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुरामुफ्ती के प्रभारी एसओ एसएसआई केएन त्रिपाठी ने बताया कि जमीन विवाद में हत्या की गई है। मृतक की पत्नी चंदा देवी की तहरीर पर चचेरे भाई रामचंद्र उर्फ अंगद, उसकी पत्नी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed