{"_id":"5a5517904f1c1b44198b5c02","slug":"kiln-workers-missing-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में भट्ठा मजदूर लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में भट्ठा मजदूर लापता
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने गया मजदूर सप्ताह भर पहले संदिग्ध दशा में लापता हो गया। भट्ठा संचालक पर अधेड़ को गायब करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित के बेटे ने मंगलवार को की शिकायत सरायअकिल पुलिस से की। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
करारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर मुलानी गांव निवासी रतीलाल पुत्र बच्चू सरायअकिल क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करने के लिए गया था। बृहस्पतिवार शाम रतीलाल संदिग्ध दशा में लापता हो गया। अधेड़ के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कहीं पता नहीं लगा।
पीड़ित मजदूर के बेटे फूलचंद्र ने बताया कि घटना के दो दिन पहले उसके पिता से भट्ठा संचालक का विवाद हो गया था। इसी अदावत में उसे गायब कर दिया गया है। अनहोनी की आशंका जताते हुए मंगलवार को पीड़ित बेटा थाने पहुंचा और मामले की नामजद शिकायत सरायअकिल पुलिस से की। पीड़ित युवक से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल उमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।