फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

किशोरी को बंधक बनाकर दिनभर की दरिंदगी

Tue, 31 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 31 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी इलाके में एक किशोरी को बंधक बनाकर एक युवक ने दिनभर उसके साथ दरिंदगी की। रविवार की भोर खेत की ओर जाते समय युवक ने उसे तमंचे के बल पर अगवा कर लिया था। देर रात दरिंदे के चंगुल से छूटी किशोरी बदहवाश हालत में घर पहुंची तो घरवालों के होश उड़ गए। सोमवार की सुबह किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ चायल आलोक कुमार ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि रविवार की सुबह करीब पांच बजे से खेत की ओर गई थी। लौटते समय रास्ते में एक युवक ने उसे धरदबोचा। गांव के ही रहने वाला युवक उसे तमंचे से धमकाते हुए अपने साथ लेकर चला गया। किशोरी की मानें तो आरोपी ने एक कमरे में बंद करके उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उधर, किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजन भी दिनभर उसकी खोजबीन में जुटे रहे। पर, कहीं उसका पता नहीं चल पा रहा था। उधर, घरवाले किशोरी के अचानक गायब होने से परेशान थे। तभी रात करीब नौ बजे बदहवास हालत में युवती भागते हुए घर पहुंची।
विज्ञापन


उसकी हालत देख परिजन सन्न रह गए। सिसकते हुए किशोरी ने घरवालों को युवक की सारी करतूत बयां कर दी। सोमवार की सुबह पीड़ित किशोरी को लेकर घरवाले पिपरी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) चायल आलोक कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराकर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के भेजा गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed