फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

चुनाव हारने पर ढेरहा गांव में दबंग का उत्पात

Sat, 07 Nov 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 07 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
 मंझनपुर। पंचायत चुनाव हारने से बौखलाए ढेरहा गांव के दबंग ने बृहस्पतिवार की रात जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडे और असलहों से लैश साथियों के साथ बस्ती में हमला करके लोगों के घरों में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर ग्रामीणों को बेरहमी से पीटा। महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई। हमले में महिलाओं समेत दर्जनभर लोगों को चोटें आई हैं। चीख-पुकार पर गांववालों के जुटने पर हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। शिकायत करने जाने पर इलाकाई पुलिस ने भी घायलों को डांटकर भगा दिया। पुलिस की मनमानी से भड़के ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसपी आफिस का घेराव किया। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन



महेवाघाट थाना क्षेत्र के ढेरहा गांव के एक व्यक्ति पंचायत चुनाव में हार गया। इससे बौखलाए इस युवक ने बृहस्पतिवार की रात अपने आधा दर्जन साथियों के साथ गांव में हमला कर दिया। लाठी-डंडे और असलहे लेकर आए हमलावरों ने गांव के अखिलेश, पितईलाल, भगवत प्रसाद, हरीलाल आदि के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर घरवालों को लाठी-डंडे और असलहे की बट से प्रहार करके लहूलुहान कर दिया। महिलाओं की भी बेरहमी से पिटाई की गई। इस दौरान कई औरतों के साथ तो हमलावरों ने दुर्व्यवहार भी किया। मारपीट से अखिलेश, पितई, भगवत प्रसाद, हरीलाल के अलावा 8 महिलाओं को भी चोटें आई हैं। घर में तोड़फोड़ और मारपीट का शोर सुनकर गांव के अन्य लोग दौड़े। भीड़ जुटती देख हमलावर असलहे दिखाकर जान से मारने की धमकी देते भाग निकले।
विज्ञापन



 घटना से पूरे गांव में सनसनी मच गई। लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाकर उनकी मरहम पट्टी कराई और पुलिस को हमले से अवगत कराया। आरोप है कि नामजद शिकायत करने के बाद भी महेवाघाट पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों को डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस की इस मनमानी से गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आकर पुलिस अधीक्षक दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं रात हुई घटना से पूरे गांव में तनातनी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed