{"_id":"594ead284f1c1bd45b8b477a","slug":"karwariya-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवरिया बंधुओं के करीबी ने मांगी रंगदारी, एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करवरिया बंधुओं के करीबी ने मांगी रंगदारी, एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट व पश्चिमशरीरा थाना में बालू घाट के ठेकेदारों ने करवरिया बंधुओं के एक करीबी समेत अन्य लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ठेकेदारों ने साक्ष्य के तौर पर जबरन रुपये मांगने का वीडियो अधिकारियों को दिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है।
करवरिया बंधुओं का कारोबार संभालने वाले संतोष तिवारी निवासी सिंघिया (कोखराज) ग्र्राम प्रधान भी है। संतोष तिवारी बालू का कारोबार भी करता है। संतोष तिवारी के खिलाफ कटरी बालू घाट के ठेकेदार राकेश यादव ने पश्चिमशरीरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने कई साथियों के साथ गुरुवार को उनके घाट पर आए। बालू घाट चलाने पर वह रुपये मांग रहे थे। इंकार करने पर धमकी देते हुए मारपीट की कोशिश की, साथ ही वहां जमकर हंगामा किया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल हुआ तो ठेकेदार ने इसको साक्ष्य के तौर पर पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस को दिया।
मामले में पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस ने संतोष तिवारी, देवीशंकर (गुड्डन) निवासी कादीपुर, राघवेंद्र सिंह निवासी डेढ़ावल, नर नारायण मिश्र निवासी इमलीगांव के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि शुक्रवार को जमुनापुर बालू घाट के ठेकेदार अभिषेक सिंह ने संतोष तिवारी समेत देवीशंकर, राघवेंद्र सिंह, नर नारायण मिश्र आदि के खिलाफ रंगदारी मांगने व न देने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस प्रकरण में रंगदारी मांगने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों का क्राइम रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।