{"_id":"588f8e5f4f1c1b0b13e80793","slug":"karari-murder-case-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी नहीं मां की हत्या करने आए थे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी नहीं मां की हत्या करने आए थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी थाना के एक गांव में शनिवार की भोर में दुराचार पीड़िता की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दुराचार के आरोपी व उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आला कत्ल तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दुराचार पीड़िता की ही हत्या करने आए थे, लेकिन बेटी शिकार हो गई।
करारी थाना के एक गांव में शनिवार की रात एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही विन्देश्वरी व बचान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार थे। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस को मृतका की मां ने घटना का चश्मदीद गवाह बताया था। नतीजतन पुलिस ने दबिश देकर आरोपी विन्देश्वरी व बचान को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की निशांदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर जेपी राय का कहना है कि आरोपी मृतका की मां की हत्या करने की फिराक में थे, लेकिन गोली का निशाना बेटी बन गई। बताया कि मृतका की मां ने आरोपियों के खिलाफ दुराचार का मामला लिखाया था, इसलिए उन्होंने रंजिशन यह घटना अंजाम दी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।