{"_id":"57f941264f1c1b0d2f26f927","slug":"jump-women-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":" कुएं में कूदी विवाहिता को बचाने गए पड़ोसी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में कूदी विवाहिता को बचाने गए पड़ोसी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट थाना क्षेत्र के कुम्हियांवा में शुक्रवार रात पति से विवाद करने के बाद विवाहिता कुएं में कूद गई। पड़ोसी उसे बचाने के लिए कुएं में उतरा। विवाहिता को तो निकाल लिया गया लेकिन पड़ोसी की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुम्हियांवा निवासी संतोष कुमार और उसकी पत्नी राधा देवी के बीच शुक्रवार रात करीब नौ बजे विवाद हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि दोनों घर के भीतर चीखने-चिल्लाने लगे। इससे मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह समझाया। इससे नाराज राधा देवी भागकर घर से बाहर निकली और दस कदम की दूरी पर स्थित कुएं में कूद गई। शोर मचने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हुए।
राधा को बचाने का प्रयास किया गया। पड़ोसी राकेश कुमार (42) उसे बचाने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। किसी तरह राधा को निकाल लिया गया लेकिन कुएं में जहरीली गैस होने के कारण राकेश फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। देर रात पुलिस की मौजूदगी में शव निकाला गया। हादसे से राकेश घर में रोना-पीटना मचा हुआ है।