{"_id":"58b31bcd4f1c1bbe56830fc6","slug":"job-card-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी जॉबकार्ड बनवाना शातिर को पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी जॉबकार्ड बनवाना शातिर को पड़ा महंगा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिलेखों में हेराफेरी कर फर्जी जॉबकार्ड बनवाना ककोढ़ा गांव के शातिर को मंहगा पड़ा। चार लोगों के जॉब कार्ड पर अपना नाम दर्ज कराते हुए मजदूरी की रकम डगार लिया था। शिकायत पर पुलिस ने फरेबी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
मनरेगा की मजदूरी हड़पने के लिए सिराथू ब्लॉक के ककोढ़ा गांव के एक शातिर ने अभिलेखों में हेराफेरी करते हुए चार दलित परिवार के सदस्यों के जॉब कार्ड नंबर पर खुद के साथ परिवार के अन्य लोगों का फर्जी जॉबकार्ड बनवा लिया। इसके बाद वह कई महीने की रकम भी डकार गया। युवक के चालबाजी की जानकारी गांव के प्रदीप कुमार शुक्ला को हुई। ब्लॉक पहुंच अभिलेखों को खंगाला तो सभी जॉबकार्ड फर्जी निकले।
ग्राम पंचायत सचिव को जानकारी देने के बाद शनिवार को थाने पहुंच पुलिस को तहरीर दी। प्रदीप कुमार के प्रार्थना पत्र पर कोखराज पुलिस ने आरोपी मधुकर पुत्र ओम प्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम प्रधान सोना श्री देवी ने बताया कि मधुकर ने फर्जी जॉबकार्ड बनवाया था। जिसकी जानकारी उन्हें भी हुई है। उधर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।