{"_id":"59764a3e4f1c1b833f8b463d","slug":"jafarganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से बर्बरता, घर में किया कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से बर्बरता, घर में किया कैद
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा के जफरपुर महावंा गांव की एक विवाहिता के गुप्तांग में तेजाब डालने के बाद ससुरालियों ने घर में कैद कर दिया। हालत खराब होने पर सोमवार को जिला अस्पताल में उसको छोड़कर भाग रहे थे। इसी दौरान मायके वाले पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पश्चिमशरीरा एसओ ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
करारी इलाके की एक युवती का निकाह साल भर पहले पश्चिमशरीरा के जफरपुर महावां गांव में हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि एक माह पहले पेट में लात मारकर उसका गर्भ भी गिरा दिया गया। एक हफ्ता पहले विवाहिता के गुप्तांग में तेजाब डालकर ससुरालियों ने उसको घर में कैद कर दिया। हालत गंभीर होने पर ससुराली उसे सोमवार को जिला अस्पताल में छोड़कर भागने लगे। मगर सूचना पाकर इसी दौरान मायके वाले पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने पश्चिमशरीरा एसओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।