फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   iron stric

कौशाम्बी में युवक की हत्या

Sun, 02 Oct 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 02 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
iron stric
crime
 कौशाम्बी थाने के बेरौंचा गांव के छेद्दू (26) की शुक्रवार की रात कातिलों ने हत्या कर दी। इलाहाबाद से घर लौटते समय पल्लेदार को नहर किनारे मौत के घाट उतारकर आरोपी फरार हो गए हैं। शनिवार सुबह नहर किनारे लाश मिली तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, कई थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


  कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बेरौंचा गांव का रहने वाला छेद्दू पुत्र छोटेलाल इलाहाबाद मुंडेरा मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। रोज की तरह वह शुक्रवार को भी साइकिल से घर लौट रहा था। रात में नहर के समीप उसकी हत्या कर दी गई। सिर पर लोहे के रॉड से उस पर प्रहार किया गया था। छेद्दू के घर नहीं पहुंचने पर परिजन शनिवार की सुबह खोजबीन करते हुए नहर किनारे पहुंचे तो नहर के बगल खेत में उसकी लाश मिली। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र, सीओ सिटी रमाकांत यादव कई थानों की फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही कमलेश, सोमनाथ और मनोज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


पखवारे भर पहले हुआ था पड़ोसी से विवाद
कौशाम्बी के बेरौंचा गांव के छेद्दू की मौत की गुत्थी उलझी हुई है। पखवारे भर पहले किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर घटना के पीछे की कहानी क्या है। पुलिस इस मामले में पुराने विवाद व अन्य लोगों से चल रही युवक की टेंशन की जांच कर रही है। पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की है। वहीं आरोपी युवक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed