फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   indian oil

रेल लाइन निर्माण के दौरान जेसीबी से पाइप लाइन फटी

Thu, 16 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 16 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
indian oil
crime
सैनी क्षेत्र के साढ़ो गांव के पास रेलवे लाइन निर्माण कार्य में लगी जेसीबी से तेल की भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। आईओसी की पाइप लाइन फट जाने से तेल का रिसाव शुरू हो जाने से हड़कं प मच गया। सूचना पर आईओसी के स्थानीय कर्मचारी एवं अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का ठीक किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर यातायात के भारी दबाव को देखते हुए अतिरिक्त रेलवे लाइन तैयार कराई जा रही है। सैनी क्षेत्र के साढ़ो गांव के पास जमीन समतल कराए जाने का काम कराया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि जमीन की खोदाई से लेकर समतल करने के लिए ठेकेदार जेसीबी का प्रयोग कर रहे हैं। बताते हें कि बुधवार को जहां जेसीबी लगाकर जमीन की खोदाई कराई जा रही थी। इस बात पर मजदूरों ने गौर नहीं किया।
विज्ञापन


जिससे भूमिगत आईओसी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। दोपहर में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होते ही उसमें से तेल का रिसाव शुरू हो गया। यह देख मजदूरों के हाथ पांव फूल गए। बहरहाल घटना की जानकारी नेटवर्क के जरिए विभाग को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर ग्रामीणों को जाने से रोक दिया गया।  तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की ठीक करने का प्रयास शुरू कर दिया है। इस घटना को लेकर ठेकेदार से लेकर स्थानीय अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed