{"_id":"57e95f5e4f1c1b073d573c8f","slug":"ht-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन गिरने से महिला की मौत, बेटी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटी लाइन गिरने से महिला की मौत, बेटी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा थाने के रामपुर गांव में चारा काटने गई मां-बेटी टूटकर गिरी एचटी लाइन की जद में आ गई। करंट से मां की मौके पर मौत हो गई तो बेटी को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने बेनीराम कटरा में इलाहाबाद-करारी मार्ग पर जाम लगा दिया।
रामपुर निवासी रामकन्या (50) पत्नी छेदी लाल सोमवार की सुबह अपनी बेटी मन्नू (23) के साथ खेत में चारा काटने गई थी। लगभग आठ बजे वह चारा लेकर खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में रामकन्या टूटकर गिरी एचटी लाइन की जद में आ गई। मां को करंट लगता देख मन्नू ने बचाने की कोशिश की तो वह भी बुरी तरह झुलस गई। एचटी लाइन की करंट से रामकन्या ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि मन्नू गंभीर रूप से झुलस कर तड़प रही थी। जानकारी परिजनों को हुई तो खेत में पहुंचे और तड़प रही मन्नू के इलाज कराने के लिए 108 एंबुलेंस को सूचित किया। डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजन मन्नू को बाइक पर लादकर सीएचसी सराय अकिल पहुंचे।
हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने मन्नू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घटना से आक्रोशित परिजन बेनीराम कटरा स्थित इलाहाबाद-करारी मार्ग पर पर एकत्रित होकर जाम लगा दिया। सूचना पर सरायअकिल, पिपरी, चरवा और करारी की पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम हटवाने की कोशिश की लेकिन पीड़ित नहीं माने। कुछ देर बाद एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सीओ रामभवन यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद पीड़ितों ने जाम समाप्त किया तो चरवा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के प्रति गुस्सा
चरवा पावर हाउस के रामपुर गांव में करंट से हुई मां-बेटी की मौत के बाद पीड़ित परिवार में आक्रोश है। बताया जाता है कि जर्जर विद्युत तारें आए दिन टूटकर इलाके में गिरते हैं। लापरवाह विभागीय जिम्मेदार इन तारों को बदलने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृतका के बेटे की तहरीर पर चरवा पुलिस ने जेई और एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
घटना के कारण लोगों में आक्रोश अधिक था। मौके पर जाकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। पीड़ितों की हर संभव मदद कराई जाएगी।
अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम चायल