फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Head shot dead son , organically

प्रधान पुत्र की गोली मारकर हत्या, बवाल

Sat, 14 Mar 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sat, 14 Mar 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Head shot dead son , organically
चायल। भगवतपुर गांव के पूर्व प्रधान शिवशंकर के बेटे आदित्य (22) की शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव में ही किराने की दुकान के सामने खड़ा था। तभी बाइक से आए दो युवकों ने उसे गोलियों से छलन कर भाग निकले। गले और सीने में गोली धंसने से उसकी मौके पर ही जान चली गई। दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज घटना से गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


हत्यारों की गिरफ्तारी और चौकी प्रभारी को हटाने की मांग करते हुए लोगों ने इलाहाबाद-करारी मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाकर कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए। हत्या और बवाल की खबर पर एसपी, एएसपी, सीओ कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ पहुंच गए। एसपी के समझाने पर लोग शांत हुए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोसी गांव के लड़कों से युवक का झगड़ा हुआ था। संभवत: उन्हीं लड़कों ने यह हत्या भाड़े के हत्यारों से कराई है।
विज्ञापन

 
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव के पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह का बेटा आदित्य उर्फ विजय सिंह (22) सिपाही में भर्ती की तैयारी कर रहा था। साथ ही वह जमीन की खरीद-फरोख्त का भी काम किया करता था। शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे आदित्य घर से करीब 20 मीटर दूर किराने की दुकान कुछ सामान खरीदने गया था। प्रत्यक्ष्यदर्शियों के मुताबिक तभी वहां पल्सर से दो युवक आए। इन युवकों ने आदित्य पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। सीने में गोली धंसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हत्या के बाद दोनों युवक बाइक लेकर भाग निकले। उधर, दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या से गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सड़क पर उतर आए। चक्कजाम के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने ईंट-पत्थर चलाकर दो ट्रक और दो अन्य चारपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर डाला। करीब घंटेभर तक गांववालों का सड़क पर हंगामा बना रहा। एसपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed