फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gurukul mahavidyalaya

गुरुकुल महाविद्यालय में साक्षात्कार को लेकर बवाल

Sun, 03 Jul 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 03 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के वैदिक गुरुकुल महाविद्यालय में शनिवार को तथाकथित प्रबंधकतंत्र द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए जाने पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। महाविद्यालय के प्राचार्य की शिकायत पर सैनी पुलिस ने तीन असलहे जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सैनी स्थिति वैदिक गुरुकुल महाविद्यालय में प्रबंध कमेटी को कालातीत घोषित किए जाने के बावजूद शनिवार को परिसर में साक्षात्कार आयोजित किया गया। शस्त्र के बल पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित साक्षात्कार के बावत प्राचार्य डॉ. अशर्फी लाल शास्त्री ने लिखित शिकायत एसडीएम सिराथू विवेक चतुर्वेदी से की। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महाविद्यालय परिसर से तीन राइफल बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस देख शस्त्रधारी फरार हो गए। मौके पर मौजूद प्रबंधक पंचम लाल मौर्या एवं गणेश सिंह चौहान ने साक्षात्कार को न्यायोचित ठहराते हुए कहा कि वे ही महाविद्यालय के असली प्रबंधक हैं। इस पर एसडीएम ने साक्षात्कार आयोजित किए जाने के बावत पेपर्स दिखाने को कहा तो वे इधर-उधर की बातें करने लगे। एसडीएम ने विवाद को देखते हुए कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति बिना अधिकार के महाविद्यालय परिसर में जाकर अराजकता पैदा करेगा तो खैर नहीं होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


। सैनी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि गुरुकुल महाविद्यालय में बिना प्राचार्य के जानकारी साक्षात्कार आयोजित किया गया था। घटना की जांच की जा रही है। महाविद्यालय परिसर में असलहोें का प्रदर्शन नियम विरुद्ध है। जांच में शस्त्र दुरुपयोग की बात सामने आई तो शस्त्र निलंबन की कार्रवाई होगी।


 गुरुकुल महाविद्यालय सैनी के प्राचार्य डॉ. अशर्फी लाल शास्त्री ने कहा है कि तथाकथित प्रबंधक के साथ अजुहा का एक झोलाछाप चिकित्सक संस्था में कब्जा करना चाह रहा है। कोर्ट से लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सहायक सब रजिस्टार की जांच रिपोर्ट को तथाकथित प्रबंधक एवं उनके गुर्गे मानने से इंकार कर रहे हैं। कहा कि संस्था ने महाविद्यालय संचालन के लिए अजय श्रीवास्तव को कंट्रोलर नियुक्त कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed