{"_id":"579b9fec4f1c1b1c1521e638","slug":"gun-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद को लेकर फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद को लेकर फायरिंग, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
चरवा थाने के फरीदपुर सुलेम गांव में शुक्रवार की दोपहर दर्जनभर असलहा धारियों के साथ पहुंचे एक पक्ष ने दूसरे पर हमला बोल दिया। फायरिंग शुरू हो गई। बेटे की आवाज सुनकर बाहर निकले एक व्यक्ति के हाथ में गोली जा धंसी। दहशत फैलाने के लिए हमलावर हवा में गोलियां दागने लगे। ग्रामीणों ने जब मोर्चा संभाला तो हमलावरों को गांव छोड़कर भागना पड़ा। मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक समेत दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
फरीदपुर सुलेम निवासी सोमदत्त का गांव के ही जगत बहादुर से 28 बीघे भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। मामला इन दिनों न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार की दोपहर लगभग 11 बजे सोमदत्त दो चार पहिया वाहनों में दर्जनभर असलहाधारियों के साथ गांव आया। गांव में घुसने पर उसे नलकूप से घर लौट रहा जगत बहादुर का बेटा दिख गया। इस पर सोमदत्त ने उसे फायरिंग करते हुए दौड़ा लिया। बेटे को शोर मचाता सुनकर जगत बहादुर घर से बाहर निकला।
इस पर गोली उसके हाथ में जा धंसी। जान बचाकर बाप-बेटे घर के भीतर घुस गए। इस दौरान आरोपियों ने तकरीबन 18 राउंड गोलियां हवा में दागी। इससे कुछ देर के लिए गांव में दहशत पसर गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीण भी आक्रोशित हो उठे और मोर्चा संभाला। ग्रामीणों को एकजुट होता देख हमलावर जान बचाकर गांव से भाग खड़े हुए। मामले में घायल की तहरीर पर सोमदत्त समेत दर्जनभर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।