फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   given punishment in doing the seond marriage

बीवी के रहते दूसरी शादी करने पर कोर्ट कर्मी समेत चार को सजा

Fri, 05 Oct 2018 12:49 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Fri, 05 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आजमगढ़ न्यायालय में तैनात कर्मचारी ने पत्नी को मारपीट के घर से निकाल दिया और चोरी से दूसरी शादी कर ली। मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम रमेश चंद्र ने गुरुवार को आरोपी पति को तीन साल और सास, ससुर व जेठ को एक-एक साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक करारी कोतवाली के अगियौना निवासी बेनी प्रसाद ने वर्ष 2009 में अपनी बेटी दीपा की शादी वैशकांटी गांव के दिलीप कुमार के साथ की थी। दिलीप आजमगढ़ के जनपद न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। दहेज में 50 हजार की मांग पूरी नहीं होने पर छह अगस्त 2013 को ससुरालियों ने मारपीट कर निकाल दिया। एसपी के आदेश पर सात अक्तूर 2013 को दिलीप व उसके घरवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ। यह मामला सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन था। अभियोजन की तरफ से पांच लोगों ने गवाही दी। गवाहों ने बताया दिलीप ने वर्ष 2011 में प्रियंका नाम की युवती से चोरी-छिपे शादी कर ली थी। उसके दो बच्चे भी हैं। इसी मामले में गुरुवार को सीजेएम रमेश चंद्र ने दिलीप को तीन साल व आरोपी बनाए गए ससुर भइयालाल, सास ऊषा व जेठ मुन्ना लाल को एक-एक साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed