फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   girl rap

दुष्कर्म में नाकाम प्रधान ने युवती को पीटा

Fri, 03 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 03 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
girl rap
crime
पिपरी इलाके के एक प्रधान ने सरेशाम युवती से दरिंदगी का प्रयास किया। दुष्कर्म में नाकाम होने के बाद दरिंदे ने युवती को बेरहमी से पीट दिया। घर पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताते हुए थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख शुक्रवार को पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।     
विज्ञापन

                        
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मंगलवार की शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा ग्राम प्रधान अकेली देख उसे दबोच कर घसीटने लगा। इस पर उसने विरोध करते हुए शोर मचाने का प्रयास किया। युवती के चिल्लाने पर दुष्कर्म में नाकाम प्रधान ने झूठे आरोप लगाते हुए उसे बेरहमी से पीट दिया। ग्राम प्रधान के दुस्साहस और पिटाई से आहत युवती घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई तो वह सन्न रह गए।
विज्ञापन


आरोप है कि दूसरे दिन शिकायत लेकर पिपरी थाने पहुंची तो उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख शुक्रवार को पीड़िता चायल पहुंची और मामले की मामले की शिकायत क्षेत्राधिकारी चायल से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। सीओ ने एसओ पिपरी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed