फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   girl killed kaushambi

कौशाम्बी में दुराचार पीड़िता की बेटी की गोली मारकर हत्या

Sun, 29 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 29 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
girl killed kaushambi
crime
करारी थाना क्षेत्र में शनिवार की भोर में दुराचार पीड़िता की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने युवती की छाती में तमंचा सटाकर गोली मारी थी।  मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुराचार के आरोपी समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से दोनों फरार हैं।
विज्ञापन


   करारी इलाके की 18 वर्षीय एक युवती शनिवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे घर से निकली थी। इसकी परिजनों को जानकारी नहीं थी। इसके बाद करीब चार बजे पड़ोस की युवती ने गांव के बाहर हैंडपंप के समीप उसकी खून से सनी लाश देखी। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। करारी इंस्पेक्टर जेपी रॉय के साथ सीओ सिटी रमाकांत यादव मौके पर पहुंचे। मुआयना करने के बाद उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। डॉग स्क्वॉयड टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि युवती की मां के साथ करीब ढाई माह पहले दुराचार हुआ था। महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद महिला ने कोर्ट से करारी थाने में विन्देश्वरी व महंत के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया था। शव मिलने के बाद मृतका की मां ने ने दुराचार के आरोपी विन्देश्वरी व उसके भाई बचान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। घटना से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed