फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   girl death in yamuna

यमुना नदी में जिंदा समा गई मासूम बालिका

Tue, 11 Oct 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 11 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
girl death in yamuna
crime
सहेलियों के साथ सोमवार की सुबह यमुना नदी में नहाने गई महेवाघाट गांव की मासूम बालिका नदी में समा गई। जबकि छोटी बहन समेत सहेलियों को शोर मचाने पर बचा लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम भेजने का प्रयास किया पर परिजनों ने इंकार कर दिया। देर शाम घर वालों ने मासूम बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


  महेवाघाट गांव निवासी विजय कुमार मजदूर है। सोमवार की सुबह उसकी बेटी लक्ष्मी देवी (12), दीक्षा (09) मोहल्ले की मोनू देवी (13) पुत्री बाबूलाल, सुमन देवी (12) पुत्री शिव प्रसाद के साथ गांव के सामने स्थित यमुना नदी में नहाने गई थी। बताया जा रहा है कि घाट पर पहुंचने के बाद सभी एक साथ नदी में नहाने के लिए कूद गई। थोड़ी दूर जाने के बाद सभी गहरे पानी में चली गई। लक्ष्मी ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद गांव के लोग भागकर पहुंच गए। गांव के ही गोताखोर लक्ष्मीकांत को बुलाया गया। डूब रही बच्चियों को बचाने के लिए वह यमुना में कूदा।
विज्ञापन


इस दौरान उसने एक-एक करके मोनू, सुमन और दीक्षा को तो बचा लिया पर, लक्ष्मी नदी में समा चुकी थी। जब तक वह उसे खोजकर बाहर निकालता लक्ष्मी की सांसे थम चुकी थी। लक्ष्मी को परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा पर परिजनों ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर के जांबाजी को सलाम
महेवा यमुना घाट पर सोमवार की सुबह लक्ष्मीकांत ने मोनू, सुमन और दीक्षा को अपनी जान पर खेलकर नदी से बाहर निकाला था। तीन बच्चियों की जान बचाने पर लोग उसकी सराहना कर रहे हैं। वहीं लक्ष्मीकांत को इस बात का दुख है कि यदि वह मौके पर होता तो वह लक्ष्मी की भी जान बचा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed