{"_id":"5762f9a74f1c1b397a11bd81","slug":"gangrap","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद का भरोसा देकर किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद का भरोसा देकर किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही युवती ने आरोप लगाया कि शादी के एक साल बीतने के बाद उसकी पति से अनबन हो गई। झगड़ने के बाद पति कमाई करने के लिए बाहर चला गया। घर आए जीजा को युवती ने आपबीती बताई तो उसने सब कुछ ठीक होने का दिलासा दिया। इसके बाद दूसरे दिन घर पहुंचा और ताबीज दिलाने के बहाने उसे पहले अपने घर ले गया। इसके बाद उसे दिल्ली ले गया। जहां किराए का कमरा लेने के बाद उसे बंधक बना लिया।
इसके बाद हैवान बना युवक तमंचे की नोक पर उसकी इज्जत लूट ली। महीने भर मनमानी करने के बाद युवक के साथ घर लौटी विवाहिता ने जीजा की करतूत परिजनों को बताई। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता बृहस्पतिवार को मंझनपुर पहुंची और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने मामले को गंभीरता सेे लेते हुए एसओ सरायअकिल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।