{"_id":"57507aa04f1c1b862d108f2e","slug":"gangrap-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने विवाहिता से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने विवाहिता से किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी इलाके में रविवार की रात युवक ने विवाहिता के साथ दुराचार किया। घर में अकेली देख आधी रात युवक बहाने से दाखिल हुआ था। हवस मिटाने के बाद दरिंदा कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सुबह घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची। बताया कि पुलिस ने उसे डांटकर थाने से भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता रविवार की रात घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य लोग रिश्तेदारी गए थे। बताया कि आधी रात पड़ोस का रहने वाला युवक बहाने से घर के भीतर दाखिल हुआ। जब तक वह युवक के मंसूबे को भांप पाती। दरिंदा मुंह दबाकर कमरे में उठा ले गया। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूस कर आबरू लूट लिया। घंटे भर मनमानी करने के बाद दरिंदा पड़ोसी कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
युवक की धमकी से डरी-सहमी विवाहिता सोमवार की सुबह घर लौटे परिजनों को आपबीती बताई। और पति के साथ फरियाद लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख बुधवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी वीके मिश्र ने एसओ पिपरी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।