फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gang rape in manjhanpur area

मंझनपुर इलाके में विवाहिता से गैंगरेप

Fri, 08 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
gang rape in manjhanpur area
बच्ची के साथ बलात्कार
 जिला मुख्यालय मंझनपुर से घर जाने को वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी एक विवाहिता से बुधवार की शाम  4 युवकों ने दरिंदगी की। सरेशाम सरेराह हुई इस घटना से सनसनी मच गई। पीड़िता की तहरीर पर देर रात पुलिस ने मंझनपुर कस्बे के चार युवकों के खिलाफ दुराचार की एफआईआर दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता को डॉक्टरी जांच के लिए भेजकर घटना की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बुधवार को मंझनपुर आई थी। शाम करीब 7 बजे वह घर जाने के लिए समदा बाजार के समीप सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़ी थी। तभी दो बाइक  से पहुंचे चार युवकों ने उसे अकेली खड़ी देखा तो युवती को दबोचकर झुरमुट में खींच ले गए। युवकों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ बारी-बारी से मनमानी की। जबरदस्ती करने के बाद चारों युवक उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। चार युवकों की दरिंदगी की शिकार हुई विवाहिता काफी देर तक वहीं पड़ी रही। होश में आने के बाद वह किसी तरह घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजन सन्न रह गए। घरवालों के साथ वह मंझनपुर कोतवाली आई और नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मंझनपुर कस्बे के रहने वाले चार युवकों के खिलाफ दुराचार, मारपीट और धमकाने की एफआईआर दर्ज कर ली है। मंझनपुर कोतवाली प्रभारी मोहम्मद हाशिम ने बताया कि युवती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed