{"_id":"579511434f1c1bcc38c4bac5","slug":"frod-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी युवती को बंधक बनाकर यातना दे रहा फरेबी प्रेमी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी युवती को बंधक बनाकर यातना दे रहा फरेबी प्रेमी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी के सैनी इलाके में एक विदेशी युवती को घर में बंधक बनाकर यातना देने का मामला सामने आया है। खाड़ी देश में नौकरी के दौरान इस गांव के युवक ने श्रीलंका की इस युवती को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण किया और गर्भवती होने पर उसे छोड़कर भाग आया। युवती किसी तरह यहां फरेबी प्रेमी के घर पहुंची तो उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट के अलावा उसे भूखा भी रखा गया है। रविवार को इस बारे में सैनी थाने की पुलिस को भी जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि विदेशी युवती का मामला है इसलिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सैनी क्षेत्र के सयारा मीठेपुर गांव के दलित परिवार का एक युवक दो साल पहले नौकरी के लिए बहरीन गया था। वहां उसकी मुलाकात श्रीलंका से आकर नौकरी करने वाली युवती से हो गई। युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। युवती गर्भवती हो गई तो युवक उसे छोड़कर गांव चला आया। उसे खोजते हुए विदेशी युवती करीब ढाई महीने पहले सयारा गांव पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि युवक विदेशी महिला के साथ अत्याचार कर रहा है।
दो दिन पहले उसे सरेआम दौड़ाकर पीटा। ग्रामीणों का कहना है कि विदेशी महिला को उसके प्रेमी ने खाना-पानी देना भी बंद कर दिया है। उसे पड़ोसी किसी तरह पेट भरने के लिए भोजन दे देते हैं। वह ग्रामीणों से मदद की गुहार लगा रही है। अपनी भाषा में पुलिस के पास ले जाने की फरियाद करती है पर ग्रामीण विवाद से बचने के लिए उसकी खुलकर मदद करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर भी दिया उसे धोखा
इस बारे में पूछे जाने पर सैनी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह का कहना है कि उन्हें भी यह जानकारी मिली है। लखनऊ पुलिस ने भी युवक की धोखेबाजी के बारे में फोन से सूचना दी थी। हुआ यह था कि युवती श्रीलंका से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंची और युवक को बुलाया। युवक वहां गया लेकिन उसे झांसा देकर उसका बैग लेकर भाग गया। विदेशी युवती की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने यहां सैनी पुलिस को सूचना दी थी। सैनी पुलिस का कहना है कि बंधक बनाकर पीटने की जानकारी नहीं मिली है। अब इस विदेशी युवती को मुक्त कराकर कार्रवाई की जाएगी।