{"_id":"546fb1cdf837b5f6c8acdf59f0d149f1","slug":"four-cattle-thief-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाग रहे चार मवेशी चोर धराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाग रहे चार मवेशी चोर धराए
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा। पशुशाला से भैंस चोरी करके टेंपो ट्राली से ले जा रहे मवेशी चोरों को शुक्रवार की रात ओदारपुर के ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जानवर चोरी में पकड़े गए चारों युवकों को गांववालों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया है। साथ ही इनकी टेंपो ट्राली भी क्षतिग्रस्त कर दी। ट्राली में चोरी की चार भैंस भी बरामद हुई है। पुलिस हत्थे चढ़े मवेशी चोरों से पूछताछ में जुटी है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के ओदारपुर गांव निवासी रामधनी का पशुशाला मकान के समीप ही बनी है। उसने बताया कि भोर में करीब चार बजे टेंपो ट्राली से आए चार युवक उसकी भैंस खोलकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। खटपट की आवाज होने पर उसने शोर मचा दिया। चीख-पुकार पर गांववाले जुट गए। ग्रामीणों को देख भैंस लदी टेंपो ट्राली छोड़कर चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर चार युवकों को धरदबोचा।
लोगों ने इनकी जमकर धुनाई की। फिर चरवा पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि सूचना पर पहले एक होमगार्ड्स आया था। आरोप है कि उसने ग्रामीणों के चंगुल से इन मवेशी चोरों की छुड़ाने की कोशिश की। पर, ग्रामीण भड़क उठे और उसके साथ भी मारपीट पर अमादा हो गए, तो उसने फोन करके थाने से फोर्स बुला ली। सिपाहियों ने आकर पकड़े गए चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। साथ ही टेंपो ट्राली भी जब्त कर ली। इस ट्राली में रामधनी की भैंस के अलावा चोरी की तीन और भैंस थी। एसओ ने बताया कि जानवर चोरी करते पकड़े गए चारों युवकों से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट लिखकर इन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जिले में इन दिनों जानवरों की चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। महीनेभर में ही देखे तो कोखराज, पुरामुफ्ती और चरवा क्षेत्र से दो दर्जन से ज्यादा जानवर चोरी जा चुके हैं। बृहस्पतिवार की रात भी दुधारा पुरामुफ्ती गांव निवासी विजय बहादुर की भैंस चोर खोलकर हांक ले गए थे। इसी तरह से 15 दिन पहले गनसरी निवासी मोहम्मद अल्ताफ की तीन भैंस, मुन्नीलाल निवासी उचवां की तीन भैंस, रामराज निवासी मूरतगंज की दो भैंस पशुशाला से चोर खोल ले गए है। इसी तरह से चंदवारी गांव के रहने वाले रामराज, हीरालाल, मोहनलाल, मुन्ना के भी पशुबाड़े से आधा दर्जन भैंस चोरी जा चुकी हैं। पशुपालको का कहना है कि मामले की शिकायत इलाकाई पुलिस से की जाती है। पर, चोरों को पकड़कर मवेशियों को बरामद करना तो दूर, पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में भी आनाकानी करती रही।