{"_id":"5cfd579cbdec2207073c6c84","slug":"forgery-for-giving-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से ठगे एक लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से ठगे एक लाख रुपये
Mon, 10 Jun 2019 12:35 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ा कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में रहने वाले एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर जालसाज ने करीब एक लाख रुपया ठग लिया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गिरधरपुर निवासी शेर मोहम्मद ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात सैनी इलाके के शरीफाबाद में रहने वाले अभिषेक से हुई। पीड़ित की मानें तो अभिषेक ने उसे सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इसके बाद एक लाख रुपया लेकर फर्जी पासपोर्ट थमा दिया। पखवाड़े भर पहले दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता का कहना है कि घर लौटने पर आरोपी पैसे वापस करने की बात करने लगा। दो-चार दिन वो आज-कल करके मामले को टरका रहा था। इसके बाद रुपया मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देने लगा। इससे परेशान पीड़ित ने दो दिन पहले मामले की शिकायत एसपी से कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।