{"_id":"590641b14f1c1b3651441aa8","slug":"fireing-in-kaushambi-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 01 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती के हौलीपर (मनौरी) गांव में शनिवार की रात द्वारपूजा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक घायल हो गया। युवक को घायल देख घराती और बराती में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन लोग घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल का उपचार चल रहा है।
पूरामुफ्ती के हौलीपर (मनौरी) गांव में नगीना के घर शनिवार की रात बिहका गांव से बारात आई थी। बारात में पिपरी के खेडुआ गांव का जगजीवन (45) पुत्र मोतीलाल भी शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि द्वार पूजा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में जगजीवन को गोली के छर्रे लग गए। बाराती को लहूलहुहान देख अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि युवक को उसकी ही लाइसेंसी राइफल से गोली के छर्रे लगे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद जगजीवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट अफसरों को भेज दी है। पूरामुफ्ती एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि गोली भुक्तभोगी की राइफल से चली थी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।