{"_id":"5787e5d04f1c1ba64e13ea6e","slug":"fir-case-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता फांसी पर झूली, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता फांसी पर झूली, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदपुर पइंसा थाना क्षेत्र के मुंगला गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता को मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। विवाहिता का शव गुरुवार की सुबह बरामदे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों का कहना है कि विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या किया है जबकि मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबा कर हत्या करने के बाद फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
फतेहपुर जिले के किशुनपुर अक्डला गांव निवासी भोला नाथ ने 17 साल पहले बेटी फूलमती की शादी मोहम्मदपुर पंइसा थाना क्षेत्र के मुंगलापुर गांव निवासी उमेश कुमार पुत्र फ क्कड़ के साथ की थी। गुरुवार की सुबह विवाहिता की लाश कमरे में फांसी के फंदे से लटकती मिली। विवाहिता की मौत की खबर लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी मायके और पुलिस को दी। मृतका के भाई गनेश प्रसाद का कहना है कि उसकी बहन एक माह पहले ही मायके से ससुराल आई थी।
बताया कि शादी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई है। घटना से नाराज मायके पक्ष के लोग पुलिस को शव नहीं ले जाने दे रहे थे। गांव वालों ने भी पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान वहां पहुंचे ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सोनकर ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए ले जा सकी।
विज्ञापन
बेटे के सामने हुई मां की हत्या
पंइसा थाना क्षेत्र के मुंगलापुर गांव में बुधवार की रात विवाहिता की हत्या उसके बेटे सचिन के सामने की गई। सचिन के मां की हो रही हत्या को देख लेने पर हत्यारों ने उसे भी मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने लिए बेटे ने भाग कर गांव में छुप कर जान बचाई। सुबह बेटे ने सारी बात अपने ननिहाल के लोगों को बताई।
सात पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विवाहिता की हत्या कर शव लटकाने की सूचना पर पहुंचे भाई महेश कुमार पुत्र भोला नाथ की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के ससुर फक्कड़, जेठ लालता प्रसाद, जेठानी सुख्खी देवी, जेठ के दो लड़के विक्रम, गुड्डू व जेठानी की एक लड़की पूनम व ननद मिथलेशिया के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
मायके से आई महिलाओं ने ससुर को पीटा
बुधवार की रात हुई विवाहिता की ससुरालियों द्वारा हत्या कर शव को फंदे से लटकाने के बाद सूचना पर मायके पक्ष से विवाहिता की ससुराल पहुंची। महिलाओं ने ससुर फक्कड़ लाल को पकड़ कर पीटा। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने परिजनों की मदद से मामला शांत कराया।
मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध
एक माह पहले ही मायके से आई विवाहिता को लगातार ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसकी शिकायत विवाहिता ने स्वयं थाने जा कर किया था। दो दिन पहले भी विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मार-पीट किया था। जिस पर थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस बात से नाराज विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या के पीछे पंइसा थाने की पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताया। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते विवाहिता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई होती तो शायद विवाहिता की हत्या नहीं होती।
मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
अनिल सिंह, एसओ पंइसा