फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fever attack girl

बुखार से युवती की मौत

Sat, 30 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 30 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
दोआबा में अब बुखार जानलेवा बन गया है। पश्चिमशरीरा गांव की एक युवती की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हफ्ते भर से बुखार से पीड़ित युवती की दो दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ी थी। जिसका इलाज स्थानीय एक निजी अस्पताल में चल रहा था। युवती की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि इन दिनों मौसम बदलने के साथ गांव-गांव बुखार की दस्तक है। अस्पतालों में भी रोजाना बुखार पीड़ितों की लंबी भीड़ लग रही है।
विज्ञापन


दोआबा में डायरिया के साथ वायरल फीवर का कहर बरपना शुरू हो गया है। जानलेवा बीमारी की जद में आकर लोग काल के गाल में समा रहे है। पश्चिमशरीरा गांव की रहने वाली नेहा देवी (18) पुत्री अशोक कुमार सप्ताह भर से बुखार की चपेट में थी। जिसका इलाज स्थानीय चिकित्सकाें के साथ सीएचसी से कराया गया। दो दिन पहले युवती की अचानक हालत बिगड़ी देख घबराए परिजन नजदीकी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख कहीं और ले जाने की बात कही। आनन-फानन में घर-परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों के मुताबिक उसे सिर में दर्द के साथ तेज बुखार आया था। बुखार से पीड़ित युवती की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed