फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Femdom spoofing, miscarriage

शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, कराया गर्भपात

Fri, 05 Jan 2018 10:10 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Fri, 05 Jan 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
 कोखराज इलाके की एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर पड़ोसी गांव का युवक तीन बरस तक उसकी अस्मत से खेलता रहा। युवती के गर्भवती होेने पर दगाबाज प्रेमी गर्भपात कराने के बाद शादी से मुकर गया। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के भेज दिया है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती पड़ोसी गांव के युवक के छलावे में आ गई। शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ तीन साल तक दुराचार करता रहा। कुछ दिन पहले युवती गर्भवती हुई तो शादी की जिद करने लगी। इस पर युवक ने उसे गर्भपात के बाद शादी करने का दिलासा दिलाया।
विज्ञापन


मौका पाते ही एक निजी अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद युवती ने शादी की जिद की तो युवक मुकर गया। प्रेमी की दगाबाजी पीड़िता ने परिजनों को बताई तो वे सन्न रह गए। दोनों परिवारों के बीच  पंचायत भी हुई पर युवक शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed