फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fathers to sons beat beat

बाप-बेटों को पीटकर किया अधमरा

Thu, 08 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 08 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। जमीन विवाद को लेकर बुधवार की दोपहर उजिहिनी आइमा गांव में दबंगों ने अधेड़ और उसके बेटों को पीटकर अधमरा कर दिया। चीख-पुकार पर दौड़े गांव के लोगों ने बीच-बचाव करके इनकी जान बचाई। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उजिहिनी आइमा गांव निवासी रामधन ने बताया कि पड़ोसी से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की दोपहर इसी विवाद को लेकर पड़ोसी से उसकी कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कहासुनी के दौरान ही पड़ोसी और उसके घरवालों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिता को पीटते देख बीच-बचाव करने पहुंचे उसके  बेटे अन्नू और अशोक को भी हमलावरों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट की चीख-पुकार सुनकर आए गांववालों ने बीच-बचाव किया। ग्रामीणों के आने पर  हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर आई पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस ने घायल बाप-बेटों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट की घटना को लेकर दोनों परिवारो में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed