फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   father killed

बाप ने मासूम बेटी को मार डाला

Wed, 15 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 15 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
father killed
crime
पूरामुफ्ती के मंदर गांव में मंगलवार की सुबह पिता ने अपनी डेढ़ माह की बेटी को मौत की नींद सुला दिया। मामूली बात पर पत्नी से झगड़ा करने के बाद पिता ने बिस्तर पर सो रही बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी पिता फरार हो गया है। पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


    मंदर गांव का रहने वाला लाला सरोज पुत्र हृदय नारायण मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता है।  मंगलवार की सुबह वह पत्नी गीता से उलझ गया। मामूली बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान गुस्से से आगबबूला लाला ने चारपाई पर सो रही डेढ़ माह की बेटी शिवांगी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से शिवांगी की सांसें थम गई। यह मंजर देख गीता की आंखें फटी की फटी रह गई। गीता ने शोर मचाने पर पड़ोसी भागकर आए।
विज्ञापन


लोगों को घरों में इकट्ठा होते देख लाला मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद पूरामुफ्ती थाने की पुलिस ने गीता देवी की तहरीर पर लाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए रिश्तेदारों के यहां छापे मारे, लेकिन आरोपी नहीं मिला। मासूम बच्ची की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed